टॉप न्यूज़दुनियादेश

अडानी मुद्दे पर राजभवन में हंगामा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गिरफ्तार

पुलिस ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार सहित कई अन्य कांग्रेसी नेताओं को कानून तोड़ने के आरोप में बुधवार गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को कांग्रेस ने अडानी मुद्दे पर राजभवन घेराव कार्यक्रम किया था।

बुधवार दोपहर कांग्रेस के इस कार्यक्रम को लेकर राजभवन के आसपास खूब हंगामा हुआ। इस कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हो गई। इसके बाद पुलिस ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष समेत कई कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।

अडानी के विरोध और मणिपुर में हिंसा न रुकने को लेकर पश्चिम बंगाल यूथ कांग्रेस ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ राजभवन के घेराव का आह्वान किया था। कोलकाता और जिले के कांग्रेस कार्यकर्ता इस दिन राजभवन के सामने एकत्र हुए थे।

वहीं, किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए पहले से ही बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था। कथित तौर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस बैरिकेड तोड़ दिया और राजभवन में जबरदस्ती घुसने की कोशिश की, तभी उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

हालांकि, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने आरोप लगाया कि कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से हो रहा था। पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से कार्यक्रम पर हमला किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!