टॉप न्यूज़देशराज्य
Trending

बांग्लादेश में गिरफ्तार 95 मछुआरों की रिहाई के लिए ममता बनर्जी ने दिलाया भरोसा

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बांग्लादेश में पिछले दो महीनों से गिरफ्तार 95 मछुआरों की रिहाई को लेकर सक्रिय पहल की है। मुख्यमंत्री ने काकद्वीप के तृणमूल कांग्रेस विधायक मंटुराम पाखिरा से फोन पर बात की और मछुआरों की रिहाई के प्रयासों में तेजी लाने का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री ने परिवारों को संदेश देते हुए कहा कि वे चिंता न करें, जल्द ही उनके अपने सुरक्षित घर लौटेंगे।

घटना पिछले अक्टूबर महीने की है, जब मछली पकड़ने पर प्रतिबंध के दौरान ये मछुआरे बांग्लादेश की जलसीमा में चले गए थे। बांग्लादेश की नौसेना ने गश्त के दौरान काकद्वीप के इन दो ट्रॉलरों को पकड़ा। नौसेना का कहना था कि ट्रॉलरों पर भारतीय झंडा लगा हुआ था और वे बांग्लादेशी जलसीमा में मछली पकड़ रहे थे। ट्रॉलरों को पुटुआखाली बंदरगाह ले जाया गया और 96 मछुआरों को हिरासत में लिया गया। इनमें से एक मछुआरे ने जान बचाने के लिए समुद्र में कूदकर जान गंवा दी। मुख्यमंत्री ने उनके परिवार को दो लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। शेष 95 मछुआरों को कोलापाड़ा जेल में रखा गया है।

मुख्यमंत्री ने इस मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार से भी पहल करने का अनुरोध किया था, लेकिन कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने खुद इस मामले में हस्तक्षेप करने का निर्णय लिया। राज्य सरकार के गृह सचिव नंदिनी चक्रवर्ती ने विधायक मंटुराम पाखिरा को फोन कर मुख्यमंत्री की ओर से मछुआरों की स्थिति की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने परिवारों की स्थिति के बारे में पूछताछ की और उन्हें भरोसा दिलाया कि उनके प्रियजनों की रिहाई के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!