
पटना। बिहार में चार सीटों पर उपचुनाव हुए हैं। रामगढ़, तरारी, बेलागंज और इमामगंज में वोटों की गिनती शुरू हो गई है। खास बात ये है कि प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी भी चुनावी मैदान में ताल ठोक रही है।आपको हम जन सुराज पार्टी का रिपोर्ट कार्ड यहां बताएंगे। सबसे तेज नतीजे देखें।
तरारी विधानसभा का अपडेट
तरारी विधानसभा सीट पर जनसुराज पार्टी की प्रत्याशी किरन सिंह को अब तक हुए पहले राउंड में 628 वोट (सुबह 9.50 बजे तक) मिले हैं।
चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, तरारी में पहले राउंड की गणना में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार विशाल प्रशांत पहले स्थान पर हैं। वह 133 वोट की बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं। विशाल को अब तक 6034 वोट मिले हैं।
यहां सीपीआईएमएल के उम्मीदवार राजू यादव दूसरे स्थान पर हैं। उन्हें अब तक 5901 वोट मिले हैं। प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी यहां तीसरे स्थान पर है। पीके की उम्मीदवार किरन सिंह 628 वोट के साथ तीसरे स्थान पर बनी हुई हैं।
आपको हम जन सुराज पार्टी का रिपोर्ट कार्ड यहां बताएंगे। सबसे तेज नतीजे देखें।
तरारी विधानसभा का अपडेट
तरारी विधानसभा सीट पर जनसुराज पार्टी की प्रत्याशी किरन सिंह को अब तक हुए पहले राउंड में 628 वोट (सुबह 9.50 बजे तक) मिले हैं।
चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, तरारी में पहले राउंड की गणना में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार विशाल प्रशांत पहले स्थान पर हैं। वह 133 वोट की बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं। विशाल को अब तक 6034 वोट मिले हैं।
यहां सीपीआईएमएल के उम्मीदवार राजू यादव दूसरे स्थान पर हैं। उन्हें अब तक 5901 वोट मिले हैं। प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी यहां तीसरे स्थान पर है। पीके की उम्मीदवार किरन सिंह 628 वोट के साथ तीसरे स्थान पर बनी हुई हैं।बेलागंज विधानसभा का अपडेट
बेलागंज विधानसभा सीट पर जनसुराज पार्टी की प्रत्याशी मोहम्मद अमजद को अब तक हुए पहले राउंड में 842 वोट (सुबह 9.55 बजे तक) मिले हैं।
चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, बेलागंज सीट पर पहले राउंड की काउंटिंग में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की उम्मीदवार मनोरमा देवी पहले स्थान पर हैं। उन्हें 7114 वोट मिले हैं। मनोरमा ने 2393 वोट की बढ़त बनाई हुई है।
यहां राष्ट्रीय जनता दल (राजद) दूसरे स्थान पर है। राजद उम्मीदवार विश्वनाथ कुमार सिंह को अब तक 4721 वोट मिले हैं। प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार मोहम्मद अमजद 842 वोट के साथ तीसरे नंबर पर हैं।रामगढ़ विधानसभा का अपडेट
रामगढ़ विधानसभा सीट पर जनसुराज पार्टी के प्रत्याशी सुशील कुमार सिंह को अब तक हुए पहले राउंड में 504 वोट (सुबह 9.25 बजे तक) मिले हैं।
चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, रामगढ़ में पहले राउंड की गिनती में बहुजन समाज पार्टी के सतीश कुमार सिंह यादव पहले स्थान पर हैं। वह 2403 वोट की बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं।
बसपा उम्मीदवार को यहां पहले राउंड में 7531 वोट मिले हैं। यहां दूसरे नंबर पर भारतीय जनता पार्टी है। तीसरे स्थान पर राष्ट्रीय जनता दल और प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी चौथे स्थान पर है।